शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस समय पाकिस्तान और भारत के बीच स्थिति बहुत ख़राब है और यह बहुत ही ख़तरनाक है।
उन्होंने कहाकि हमें इस स्थिति को रोकना होगा, कई लोग मारे जा चुके हैं, हम इसे हर हाल में रोकना चाहते हैं और इस अमल में पूरी तरह भाग हैं। ज्ञात रहे कि 14 फ़रवरी को भारत नियंत्रित कश्मीर के क्षेत्र पुलवामा में विस्फोटक पदार्थ से भरी गाड़ी भारतीय सेना के क़ाफ़िले से टकरा दी गयी थी जिसके परिणाम में कम से कम 40 भारतीय सैनिक हताहत और कई अन्य घायल हुए थे।
भारत ने हमले का ज़िम्मेदार पाकिस्तान को क़रार देते हुए कहा कि बदला ज़रूर लिया जाएगा जबकि पाकिस्तानी अधिकारियों और सेना ने भी कहा है कि हर प्रकार के संभावित हमले का भरपूर जवाब दिया जाएगा।
गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने समस्त देशों से मांग की थी कि वह पुलवामा हमले में लिप्त आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत से हर संभव सहयोग करें।
पुलवामा हमले पर भारत को सांत्वना देने के साथ साथ डोनल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान और अमरीका के बीच संबंधों में हालिया दिनों में होने वाली बेहतरी का उल्लेख किया।